आज हमने अपने जीवन का एक हिस्सा खोया है..
...
दुनिया के इस झमेले में...
भाग दौड़ के मेले में..
आपने हमेशा हमें सम्भाला ...
नित प्यार दिया ......नित प्यार से पाला .
आज आपकी याद में आसमा भी रोया है..
आज हमने अपने जीवन का एक हिस्सा खोया है..
..
जब भी हम घबराये.....था हाथ थामा आपने और कंधे थपथपाये .
ग़म के बादल जब जब हम पे गहराए ...एक था सहारा आपका जो हम कभी न घबराये .
एक युग का सूरज अस्त हुआ ..पश्चिम छुप नभ में सोया है.
आज हमने अपने जीवन का एक हिस्सा खोया है..
था प्यार आपका अविरल, जो आज भी करे हमको बेकल
मेरे आँखों के निर्झर से आसु बहते कल कल कल कल ..
उठती है हुक फिर यादो की ...दिल जार जार हो रोया है
आज हमने अपने जीवन का एक हिस्सा खोया है..
हमने जो सिखा जो जाना ...
जबसे जाना .........आपको जाना
संग हाथ पकड़ तुम्हारे चले..
कभी गिरे , उठे कभी दौड़ पड़े..
जीवन के हर सच्चाई में...मेरी सफलताओ की गहराई में
थे आप सदा मेरे साथ खड़े
आपकी छाव में हम पले बढे ..
अरे ओ माली! इस फलते फूलते गुलशन का बीज आपने ही बोया है
आज हमने अपने जीवन का एक हिस्सा खोया है..
अपने जीवन के सफ़र में
शब में और सहर में
तुमने कितने मोड़ देखे
गीत और ग़म के होड़ देखे
सुख सबके साथ जिया
ग़म को तन्हा पिया
कभी संगी साथ बैठे
कभी, तन्हाई में सिमटे
अलविदा कह दिया हमको खुद चल दिए सफ़र पे ...और हमको अश्को में भिगोया है
आज हमने अपने जीवन का एक हिस्सा खोया है..
शेष है अभी यहाँ
आपकी निशानियाँ
कुछ तो आपकी चीजे
कुछ आपकी कहानियाँ
ये कहानी हम तो क्या वक़्त भी दुहरायेगा..
दूर चले गए भले पर
ये फ़ासला न रेह पायेगा
हमारे मरासिम में है इतना असर के ,अब भी आपको दिलो में पिरोया है
आज हमने अपने जीवन का एक हिस्सा खोया है..
No comments:
Post a Comment